आगरा में बेजुबानों के मसीहा: शास्त्रीपुरम में 24 घंटे एंबुलेंस और रेस्क्यू से घायल गोवंश को मिल रहा नया जीवन
Agra News: सड़क किनारे तड़पते और हादसों में घायल बेसहारा गोवंश के लिए ताजनगरी आगरा का शास्त्रीपुरम इलाका उम्मीद की एक बड़ी किरण बन चुका है. यहां गौसेवकों की एक समर्पित टीम पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से घायल, बीमार और असहाय पशुओं का न केवल नि:शुल्क उपचार कर रही है, बल्कि 24 घंटे एंबुलेंस सेवा के जरिए शहर भर से रेस्क्यू कर उनकी जान भी बचा रही है.