गोली मारकर भेजा उड़ा दूंगा…पत्नी की हत्या कर मानस ने ऑटो चालक की कनपटी से सटाए थे दो असलहे
लखनऊ हत्याकांड में ऑटो चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वारदात के बाद मानस को ऑटो से घर पहुंचाने वाले चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मानस ने तीन दिन के लिए ऑटो बुक कराया था। ऑटो चालक ने कहा कि मानस ने उसपर भी असलहा ताना था।