UP Floods: काशी में गंगा चेतावनी बिंदु से सवा मीटर नीचे, वरुणा किनारे घरों में बाढ़ का पानी
वाराणसी में बाढ़ का पानी घरों में घुसने लगा है। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पूरे दिन एक से दो सेंमी प्रतिघंटा जलस्तर बढ़ता जा रहा है। अस्सी से नमो घाट तक जलराशि हिलोरें ले रही। भैसासुर घाट की सीढ़ियां एक-एककर बाढ़ में समाती जा रही हैं।