अफसरों के सैलून की शान रहेगी बरकरार, रेलवे बोर्ड ने प्राइवेट बुकिंग का फैसला किया रद्द
राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से 2019 में सैलून को बाहरी व्यक्तियों के लिए बुकिंग की सुविधा दी गई थी। एनई रेलवे में दो सैलून की बुकिंग हुई थी। इसमें गोरखपुर के एक व्यापारी ने अपने पूरे परिवार को बनारस तक की सैर कराई थी। अब इन सैलूनों की प्राइवेट बुकिंग नहीं हो सकेगी।