गोरखपुर की गरिमा सिंह के कितने शिकार? 2 और FIR; 6 बैंकों के अधिकारियों-कर्मचारियों के भी नाम
डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने 17 अगस्त को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गरिमा सिंह दूर की रिश्तेदार होने के कारण अक्सर उनके घर आती-जाती थी। उनका पहले से कार लोन चल रहा था। आरोप है कि गरिमा ने भरोसा दिलाया कि वह उनका कार लोन माफ करा देगी। इसी दौरान उनके नाम पर करीब 1.37 करोड़ रुपये का लोन करा लिया।