UP:झांसी के मऊरानीपुर में गांव की बदहाली: बारिश के बाद कीचड़ में फंसी स्कूली वैन, बच्चों ने धक्का लगाकर निकाला बाहर
22 शनिवार, अगस्त: झांसी की मऊरानीपुर तहसील के ग्राम भटपुरा (मजरा फूलपुरा) में बारिश के बाद कच्चा रास्ता दलदल बन गया। शुक्रवार सुबह कीचड़ में फंसी स्कूली वैन को जब चालक नहीं निकाल पाया, तो बच्चों को उतरकर धक्का लगाना पड़ा। इसका वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।