गाजियाबाद में आधी रात खूनी खेल, पति ने पत्नी और एक बेटी को मार डाला, दूसरी बाल-बाल बची
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में आधी रात एक ही परिवार में हुई वारदात से सनसनी फैल गई. आरोप है कि राजा अंसारी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में पत्नी और 15 साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि 14 साल की दूसरी बेटी घायल हो गई.