मेरठ मंडल बसपा में फेरबदल, पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली समेत कई जिलों के प्रभारी भी बदले
बहुजन समाज पार्टी ने आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों को मजबूती देने के उद्देश्य से मेरठ मंडल में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी आलाकमान ने वरिष्ठ पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक संशोधन करते हुए जिलों और मंडलों के प्रभारियों की नई रूपरेखा तय की है।