कांवड़ यात्रा: मुरादाबाद में 22 और 24 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल, दिल्ली हाईवे पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद
मुरादाबाद जिले के डीएम राजेंद्र पैंसिया ने कांवड़ यात्रा के चलते 22 और 24 अगस्त को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। बताया कि दुर्घटना और शांति भंग की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।