दिग्विजय भाटी मामला: थाने में थर्ड डिग्री पर भड़के अखिलेश यादव व चंद्रशेखर आजाद; ये बात कहते हुए सरकार को घेरा
Meerut News: किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव ने तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय पर मारपीट और यातनाएं देने के आरोप लगाए। इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है। वहीं चंद्रशेखर ने इसे कानून का खुला दुरुपयोग बताया।