Snake Bite: दे थप्पड़ पर थप्पड़… सांप के डसते ही दोस्तों ने जड़े 400 चांटे? फिर भी जिंदगी की जंग लड़ रहा हरदोई का ओवेंद्र
Snake Bite in Mansoon: हरदोई से जहरीले सांप के डसने का एक मामला आया है. 35 साल के एंबुलेंस ड्राइवर को सांप ने अपना शिकार बना लिया. जहर का असर इतना भयानक था कि डॉक्टरों को एक के बाद एक 30 एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाने पड़े. वहीं, मरीज को बेहोशी से बचाने के लिए उसके दोस्तों ने दो घंटे के भीतर उसे करीब 400 थपकियां मारीं, फिर भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. अभी उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है.