UP CM के गजब किस्से: योगी को छोड़कर उत्तर प्रदेश के कौन-कौन से मुख्यमंत्री ने नहीं की शादी?
अगर हम आपसे एक सवाल पूछें कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले नेताओं में ऐसे कितने नाम हैं, जिन्होंने शादी नहीं की? तो शायद आप में से बहुत कम लोग इसका सही जवाब दे पाएंगे. वैसे तो यूपी की सियासत में कई बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली, लेकिन शादी न करने वाले मुख्यमंत्रियों की संख्या बेहद कम है. योगी आदित्यनाथ के अलावा मायावती भी ऐसी मुख्यमंत्री रही हैं, जिन्होंने शादी नहीं की. आखिर योगी और मायावती ने शादी क्यों नहीं की और उन्होंने खुद इसके पीछे क्या वजह बताई? तो ‘UP CM के गजब किस्से’ में पढ़िए पूरी कहानी.