देहरादून में बड़ा हादसा टला, संतला देवी मंदिर के पास नदी में फंसे 7 लोगों को SDRF ने बचाया
<p style=”text-align: justify;”>उत्तराखंड के देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को बड़ा हादसा टल गया. थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत संतला देवी मंदिर के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग बीच नदी में बने टापू पर फंस गए. सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
<p style=”text-align: justify;”>एसडीआरएफ के अनुसार शनिवार को सीसीआर देहरादून से सूचना मिली कि संतला देवी मंदिर के समीप नदी में अचानक पानी बढ़ने से सात लोग चारों ओर से उफनती धारा में घिर गए हैं और उन्हें तत्काल सहायता की जरूरत है. इसके बाद सहस्त्रधारा पोस्ट से उप निरीक्षक राजबर राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/gorakhpur-first-six-lane-flyover-inauguration-cm-yogi-adityanath-23-july-2026-ann-3162475″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
<h3 style=”text-align: justify;”>तेज बहाव के बीच चलाया गया रेस्क्यू अभियान
<p style=”text-align: justify;”>मौके पर पहुंचने पर एसडीआरएफ ने पाया कि लगातार बारिश के कारण नदी का बहाव काफी तेज हो चुका था और सभी लोग बीच नदी में बने टापू पर फंसे हुए थे. हालात ऐसे थे कि वे अपने स्तर पर सुरक्षित बाहर नहीं निकल सकते थे.
<p style=”text-align: justify;”>इसके बाद एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष रेस्क्यू उपकरणों की मदद से अभियान शुरू किया. तेज बहाव और फिसलन भरे किनारों जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने एक-एक कर सभी लोगों तक पहुंच बनाई और उन्हें सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया.
<h3 style=”text-align: justify;”>बड़ा हादसा टला
<p style=”text-align: justify;”>एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई और सुनियोजित रेस्क्यू अभियान के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया. सभी सात लोगों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एसडीआरएफ और पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की.
<h3 style=”text-align: justify;”>रेस्क्यू किए गए लोगों के नाम
<p style=”text-align: justify;”>रेस्क्यू किए गए लोगों में मुकेश, सुशील, प्रेम कुमार, रोशन गुप्ता, राजीव, पवन सिंह और सूरज साहनी शामिल हैं. सभी देहरादून के बल्लीवाला और सीमाद्वार क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं. बारिश के लगातार जारी रहने के बीच प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/up-yogi-adityanath-government-appoints-826-block-pramukhs-as-administrators-before-panchayat-elections-ann-3162459″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: UP में ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रशासक बनेंगे या नहीं? हो गया फैसला