सिर्फ ₹10 में मिलते हैं बोरोसिल कंगन, फिरोजाबाद के रसूलपुर का 46 साल पुराना बाजार जहां उमड़ती है देशभर के व्यापारियों की भीड़
Firozabad Rasulpur Bangle Market: कांच नगरी फिरोजाबाद की पहचान सिर्फ चमकदार चूड़ियों से ही नहीं, बल्कि यहां की दशकों पुरानी सस्ती और अनोखी मंडियों से भी है. रसूलपुर में सुबह सूरज की पहली किरण के साथ सजने वाला 46 साल पुराना कंगन बाजार आज देश भर के छोटे-बड़े व्यापारियों और खरीदारों के लिए सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है. मात्र ₹10 की शुरुआती कीमत में बोरोसिल कांच के रंग-बिरंगे कंगन और चूड़ियां मुहैया कराने वाला यह बाजार स्थानीय रोजगार और पारंपरिक व्यापार की जीती-जागती मिसाल है.