UP Kal Ka Muasam: लगातार 80 घंटे तक तांडव, यूपी के इन जिलों में कोहराम मचाएंगे बादल, IMD का 3 दिन वाला अलर्ट
UP Kal Ka Mausam, 22 August: एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में दो भागों में बंट चुका है. जहां पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट है वहीं, पश्चिमी यूपी के जिलों में उमस से लोगों को दो चार होना पड़ेगा. मौसम विभाग ने बताया कि 22 अगस्त से 24 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है. मौसम केंद्र ने 22 अगस्त को पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने का अनुमान है.