गाजियाबाद को बड़ा तोहफा: घंटाघर से भाटिया मोड़ तक बनेगा 4-लेन एलिवेटेड रोड, हरनंदीपुरम और एयरोसिटी से बदलेगी शहर की सूरत
Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की 173वीं बोर्ड बैठक में शहर के विकास को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं. जीटी रोड पर घंटाघर से भाटिया मोड़ तक 4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर, हरनंदीपुरम आवासीय योजना, एयरोसिटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास हिंडन नदी पर सुरक्षा बंधा और कई हाईटेक टाउनशिप व भू-उपयोग परिवर्तन के प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई है.