Paddy Farming : क्या होता है फ्यूजेरियम फ्यूजीकुरोई, धान के पीछे पड़ा ये कैसा रोग?
Paddy Farming Tips : धान किसानों के सावधान होने का समय है. खेतों में ‘झंडा रोग’ का प्रकोप फैल रहा है. इस बीमारी में पौधे सामान्य से अत्यधिक लंबे, पतले और हल्के पीले पड़ जाते हैं, जो दूर से झंडे की तरह अलग दिखाई देते हैं. शाहजहांपुर के किसान रनजोद सिंह लोकल 18 से बताते हैं कि झंडा रोग फ्यूजेरियम फ्यूजीकुरोई नामक फंगस से फैलता है. अगर खेत में बीमारी आ गई है, तो सबसे पहले प्रभावित पौधों को जड़ से उखाड़कर खेत से दूर दबा दें. इसके बाद खेत के पानी को बाहर निकाल दें और मिट्टी को थोड़ा सूखने दें. रोग के फैलाव को रोकने के लिए प्रति लीटर पानी में 2 ग्राम कार्बेंडाजिम + मैनकोजेब (SAAF) या ट्राइसाइक्लाजोल मिलाकर छिड़काव करें. यूरिया का अत्यधिक प्रयोग इस बीमारी को और बढ़ा सकता है, इसलिए नाइट्रोजन की खुराक नियंत्रित रखें. केवल सही फंगीसाइड का ही उपयोग करें.