UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के क्रम में बीजेपी ने आज से चार दिवसीय बूथ स्तरीय अभियान की शुरुआत की. 19 जुलाई से 22 जुलाई तक ये अभियान चलेगा और इस अभियान के माध्यम से बूथ की तैयारियों के बारे में फीड जानने के साथ ही चुनावी रणनीति को धार दी जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>चार दिवसीय अभियान के प्रथम दिन बूथ के प्रभारियों से फीड बैक लिया गया.आगे के दिनों में बूथ स्तरीय बैठक होंगी पदाधिकारी प्रवास करेंगे खास तौर पर शक्ति केंद्र संयोजकों से विमर्श होगा और बूथ स्तर पर एस सी एस टी कार्यकर्ताओ से भी संवाद करेंगे. इसके साथ ही विशेष तौर पर एसआईआर के दौरान जहां से वोट शिफ्ट हुए हैं वहां पर नए बूथ भी बनाने की योजना है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, ‘वो खुद सरकार के रहमो-करम पर…'” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/dharmendra-yadav-samajwadi-party-mp-reaction-on-ayodhya-ram-temple-donations-embezzlement-row-3162378″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: सपा सांसद ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT जांच पर उठाए सवाल, ‘वो खुद सरकार के रहमो-करम पर…'
<h3 style=”text-align: justify;”>प्रदेश संगठन महामंत्री ने संभाली है कमान
<p style=”text-align: justify;”>चुनाव को धार देने के क्रम में हमेशा चुनावी मोड में रहने वाली बीजेपी इस बार भी बूथ जीता चुनाव जीता की रणनीति पर आगे बढ़ रही है. प्रदेश संगठन के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने खुद ही इस पूरे अभियान की कामना संभाल रही है. जिन पदाधिकारियों को जिला स्तर पर बूथ मैनेजमेंट के कार्य मे लगाया गया है सभी से खुद टच बनाये हुए हैं इतना ही नहीं जानकारी ये भी है कि संगठन महामंत्री भी जिलों में आगे के दिनों में प्रवास करेंगे लेकिन इन चार दिनों में बूथ की कार्यशैली का मंथन होगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>एससी एसटी पदाधिकारियों से करेंगे संवाद
<p style=”text-align: justify;”>बूथ स्तर पर जो भी पदाधिकारी एससी एसटी समुदाय से जुड़े हैं उनके साथ संवाद करके पार्टी की नीतियों से जोड़ने का काम करेंगे. इसके साथ ही आगे के दिनों में उनके लिए क्या होने वाला है और क्या होना चाहिए इस पर विचार करेंगे.
<h3 style=”text-align: justify;”>बूथ से यूथ को भी जोडेंगे
<p style=”text-align: justify;”>युवाओं की भागीदारी चुनाव को लेकर खास होती है इसलिए युवा कार्यकर्ताओ को भी इस अभियान से जोड़ा गया है. हर बूथ पर युवा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर अलख जगाने का काम करेंगे.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”ग्रेटर नोएडा में बैटरी चोरों का आतंक, एक घंटे में दर्जनभर गाड़ियों को बनाया निशाना” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/greater-noida-battery-theft-mu-2-sector-cctv-car-battery-thieves-dadri-police-ann-3162390″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में बैटरी चोरों का आतंक, एक घंटे में दर्जनभर गाड़ियों को बनाया निशाना