Lucknow Double Murder: धर्म-अध्यात्म के 60 अकाउंट फोलो करता था मानस; बैंककर्मियों ने क्या बताया?
लखनऊ में पत्नी और बहन की हत्या के बाद खुदकुशी करने वाले मानस बाजपेयी की फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में 674 लोग हैं। इनमें 60 से अधिक धर्म-अध्यात्म से जुड़े अकाउंट और कई सेलिब्रिटी प्रोफाइल हैं। पत्नी या ससुराल पक्ष का कोई नाम नहीं है। कुछ अकाउंट को बिना लाइक-कमेंट नजर रखना ‘लर्किंग’ बताया जा रहा है।