बरेली में कांवड़ियों के जत्थे को बेकाबू ट्रक ने रौंदा; 3 लोग घायल, डेढ़ घंटे जाम रहा हाइवे
बरेली में हरिद्वार से गोला गोकर्णनाथ जा रहे कांवड़ियों के जत्थे को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में तीन कांवड़िया गंभीर घायल हो गए। गुस्साए कांवड़ियों ने ट्रक घेरकर चालक को पकड़ लिया और हाईवे जाम कर हंगामा किया। कई थानों की पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया।