मुरादाबाद की अनोखी शादी! 3 बच्चों की मां ने 6 बच्चों के बाप से निकाह किया; पति-पत्नी संग 9 बच्चे रहेंगे
मुरादाबाद के रानीनागल में पति की मौत के पांच साल बाद तीन बच्चों की मां तबस्सुम ने छह बच्चों के पिता मोहम्मद उमर से निकाह किया। दोनों ने कलियर शरीफ में निकाह के बाद कोर्ट मैरिज की। पंचायत में दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद तबस्सुम तीन बच्चों संग उमर के घर चली गईं।