दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे किनारे की मिट्टी बही, सहारनपुर में हवा में झूलती दिखाई दे रही गार्ड रेल
इस बार की बारिश ने यूपी में बने कई एक्सप्रेसवे की कलई खोल दी है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की बदहाली तो जगजाहिर हो चुकी है। गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी खिसकने और सड़क धंसने के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह कटाव दिखाई दिया है।