यूपी में आतंकी नेटवर्क पर स्ट्राइक, RSS-BJP दफ्तरों पर बम फेंकने की साजिश, पाकिस्तानी गैंगस्टर के 52 गुर्गे अरेस्ट
उत्तर प्रदेश में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए यूपी पुलिस, एसटीएफ (UP STF) और एटीएस (ATS) ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के नेटवर्क पर बड़ी स्ट्राइक की है. सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को फंसाकर ब्रेनवाश करने वाला यह नेटवर्क यूपी में बीजेपी, आरएसएस दफ्तरों और पुलिस स्टेशनों पर बम धमाकों की फिराक में था. 26 मई 2026 को शुरू हुए जॉइंट ऑपरेशन के बाद से अब तक 12 एफआईआर दर्ज कर 52 आतंकियों/संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है. यूपी पुलिस ने इस नेटवर्क को ‘आतंकी’ घोषित करने के लिए गृह मंत्रालय से सिफारिश की है.