स्नूही का दूधिया रस पहुंचा सकता है नुकसान, औषधीय इस्तेमाल से पहले जान लें जरूरी सावधानियां
गोंडा के ग्रामीण इलाकों में मिलने वाला स्नूही या सेहुंड एक कांटेदार और रसीला पौधा है, जिसे आयुर्वेद में औषधीय पौधे के रूप में बताया गया है. इसकी जड़, तने और दूधिया रस का पारंपरिक चिकित्सा में अलग-अलग उपयोग बताया जाता है. हालांकि, इसका दूधिया रस त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए बिना योग्य चिकित्सक की सलाह के इसका सेवन या इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.