UP International Trade Show 2026: देर की तो हाथ से निकल सकता है मौका, ट्रेड शो में स्टॉल के लिए जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन
मेरठ के स्टार्टअप और कारोबारियों के लिए ग्रेटर नोएडा में होने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो बड़ा अवसर लेकर आ रहा है. 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले ट्रेड शो में युवा उद्योग केंद्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराकर सब्सिडी पर स्टॉल ले सकते हैं. यहां जापान, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और सिंगापुर समेत कई देशों के बिजनेसमैन प्रतिनिधियों से B2B मीटिंग का मौका मिलेगा.