लखनऊ के शीतला मंदिर में BJP विधायक जय देवी कौशल ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप
20 अगस्त, गुरुवार: लखनऊ के काकोरी स्थित शीतला मंदिर में भाजपा विधायक जय देवी कौशल ने पूजा के दौरान भेदभाव का आरोप लगाया। विधायक के मुताबिक उन्हें पूजा के दौरान खड़ा रखा गया और अगरबत्ती तक नहीं जलाने दी गई। मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पर्यटन विभाग ने 76 लाख रुपये मंजूर किए हैं।