स्कूल कैंपस में शराब और बीयर की बोतलें; 10 दिन MDM भी नहीं बंटा, प्रिंसिपल सस्पेंड
बस्ती के प्राथमिक विद्यालय सरनामगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक ललित कुमार गौतम को बीएसए ने निलंबित कर दिया। जांच में 8 अगस्त से लगातार अनुपस्थित रहने, एफएलएन प्रशिक्षण में न आने और स्कूल परिसर के पास शराब की बोतलें-बीयर केन मिलने समेत मादक पदार्थ के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं।