नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी, पहुंचे डॉक्टर के पास
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर सभी को डॉक्टर के पास पहुंचाया गया है। करीब 12 घंटे बाद भी पांचों को चक्कर की शिकायत बनी हुई है।