फूलों की बारिश कराने के लिए हेलीकॉप्टर नहीं देने पर 10 लाख का जुर्माना, जानें पूरा मामला
बुलंदशहर में 2022 के गणेश चतुर्थी महोत्सव में बुकिंग के बावजूद हेलीकॉप्टर उपलब्ध न कराने पर उपभोक्ता आयोग ने पायनियर फ्लाइंग एकेडमी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कंपनी को 45 दिन में भुगतान का आदेश दिया गया है। शिकायतकर्ता ने 75 हजार में बुकिंग कराई थी।