तुम मम्मी का बेटा थी, काश हम लोग… बहन दिव्या को यादकर भावुक हुईं प्रज्ञा मिश्रा, कई दावे किए
लखनऊ में ICICI बैंक की मैनेजर दिव्या मिश्रा की हत्या के बाद बहन प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में पति मानस पर रेकी कर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दिव्या पति से अलग रह रही थीं। पुलिस तलाक, स्त्रीधन और अन्य कानूनी विवादों की जांच कर रही है।