Hardoi: 34 साल पुराने मुकदमे में 5 अभियुक्तों को 3-3 साल की सजा, सुनवाई के दौरान पांच आरोपियों की हो गई मौत
मझिला थाना क्षेत्र के उधरनपुर में 34 साल पहले हुई आगजनी, फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कोर्ट संख्या-3) अनुराग यादव ने पांच लोगों को दोषी करार दिया है।