'भैया मेरे कानों की बाली ले लीजिए', कौन है सपना यादव जिसने टीचर की नौकरी के लिए अखिलेश यादव से कही इतनी बड़ी बात
Who is Sapna Yadav: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के कानपुर की एक लड़की सपना यादव वायरल है. सपना यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का काफिला रोककर उनसे मिलने पहुंची थीं. सपना ने अखिलेश यादव के सामने दर्द बयां किया था कि उत्तर प्रदेश में 10 साल से प्राइमरी टीचरों की वैकेंसी नहीं आ रही है. उसने अखिलेश यादव को अपने कानों की बाली ऑफर करते हुए कहा कि किसी भी तरह समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइए. लोग इस सपना यादव के बारे में जानना चाह रहे हैं. इसलिए हम सपना से जुड़ी जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं.