जौनपुर का गोमतेश्वर महादेव, जहां सावन में मां गोमती करती हैं बाबा का जलाभिषेक
जौनपुर में सावन के दौरान आस्था और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है. शाही पुल के नीचे स्थित बाबा गोमतेश्वर महादेव के गर्भगृह तक गोमती नदी का जल पहुंच रहा है और शिवलिंग को स्पर्श कर रहा है. श्रद्धालु इसे मां गोमती द्वारा अपने पिता भगवान शिव के जलाभिषेक की धार्मिक मान्यता से जोड़कर देखते हैं.