बिना मिट्टी भी उगेंगी ₹300 किलो तक बिकने वाली फसलें, गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने किसानों के लिए तैयार किया नया मॉडल
Hydroponic Farming: गोरखपुर विश्वविद्यालय में किसानों के लिए खेती का नया मॉडल तैयार किया जा रहा है. कृषि विभाग में स्मार्ट नर्सरी के साथ हाइड्रोपोनिक खेती को बढ़ावा देने की तैयारी है, जिसमें बिना मिट्टी के पानी और पोषक तत्वों की मदद से फसल उगाई जाएगी. इस तकनीक की मदद से कम जगह में लेट्यूस, चेरी टोमैटो, रंगीन शिमला मिर्च, खीरा और स्ट्रॉबेरी जैसी महंगी फसलों की खेती की जा सकेगी. यूनिवर्सिटी का प्रयास है कि इन आधुनिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाकर उन्हें कम जमीन में बेहतर कमाई का विकल्प दिया जाए.