UP Election 2027: क्या है RLD का JGDM कॉम्बिनेशन? वेस्ट यूपी में जयंत चौधरी के 'मास्टरप्लान' से क्यों बढ़ी अखिलेश यादव की धुकधुकी
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) नई सोशल इंजीनियरिंग तैयार करने में जुटी है. आरएलडी सामाजिक रूप से एक दूसरे से दूर रहने वाली जातियों जाट और गुर्जर को एक मंच पर लाने के प्रयास में है. इसके साथ दलित और मुस्लिम को भी जोड़ने की कोशिश है. यानी आरएलडी जाट, गुर्जर, दलित, मुस्लिम यानी ‘JGDM कॉम्बिनेशन’ बनाने में जुटी है. गुर्जरों को पार्टी के जोड़ने के लिए सांसद चंदन चौहान को आगे किया गया है.