UP Flood LIVE News : वाराणसी में सभी 86 घाट जलमग्न हुए, हरिश्चंद्र घाट में गलियों और मणिकर्णिका घाट में छत पर हो रहे अंतिम संस्कार
UP Flood Alert : उत्तर प्रदेश में फिलहाल एक दर्जन से ज्यादा जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. प्रयागराज के हालात भी इस समय खास तौर पर गंभीर है. लगातार बारिश के बाद शहर के कई निचले इलाकों में करीब तीन फीट तक पानी भरने की रिपोर्ट है और राहत-बचाव के लिए नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसे इस मानसून में यूपी का सबसे ज्यादा प्रभावित जिला बताया गया है.