Branded Namkeen: बड़े चाव से खोला नमकीन का पैकेट, जैसे ही अंदर डाला हाथ… अंदर से निकला मरा चूहा
कानपुर देहात के राजपुर में एक नामी ब्रांड के नमकीन पैकेट के अंदर से मरा हुआ चूहे का बच्चा मिला. बताया जा रहा है कि नई बस्ती निवासी जावेद खां ने बच्चों के लिए 80 रुपये का नमकीन पैकेट खरीदा था. पैकेट खोलकर खाते ही भीतर मरा हुआ चूहा देखकर उनके होश उड़ गए. गनीमत रही कि बच्चों ने इसे नहीं खाया. पीड़ित ने वीडियो वायरल कर कार्रवाई की मांग की है.