तलाक की अर्जी, 5 साल की जुदाई और आखिरी व्हाट्सएप स्टेटस… दिव्या-मानस के खूनी खेल की कहानी
लखनऊ के गोमतीनगर में बैंक कर्मचारी दिव्या मिश्रा की हत्या ने सबको झकझोर कर रख दिया है. हत्या करने वाला कोई और नहीं पीड़िता के पति मानस है. मानस पत्नी की हत्या के बाद अपनी सगी बहन की हत्या की फिर खुद को भी गोली मार लिया. दरअसल, दिव्या और मानस के बीच 10 साल का रिश्ता था. किसी कारणों से पत्नी उससे अलग रहने लगी थी. कोर्ट में तलाक का केस भी चल रहा था. लेकिन ऐसा क्या हुआ कि मानस इतना बड़ा कदम उठा लिया?