69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी फिर करेंगे आंदोलन; 6800 कैंडिडेट देंगे धरना, इन मांगों पर अड़े
69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के 6800 अभ्यर्थी 29 अगस्त से लखनऊ में आंदोलन शुरू करेंगे। अभ्यर्थी 5 जनवरी 2022 को जारी सूची में शामिल पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति और मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग कर रहे हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।