UP: शादी के चार महीने बाद ग्राम प्रधान की बेटी की मौत, दो दिन बाद जाने वाली थी मायके; परिजन ने लगाए ये आरोप
झांसी के एट (जालौन) के पचोखरा ग्राम पंचायत के प्रधान रमेश अहिरवार की बेटी शिल्पी (20) का शव मंगलवार देर-रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।