गाजियाबाद में आशियाने का सपना पूरा: GDA ने मधुबन-बापूधाम योजना में 109 प्लॉटों की ई-लॉटरी निकाली, मोबाइल पर SMS बजते ही खुशी से झूमे लोग
Ghaziabad Madhuban Bapudham Lottery Result: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने अपनी बहुप्रतीक्षित मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना के तहत 109 प्लॉटों की ई-लॉटरी पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई. कुल 16,436 पात्र आवेदकों में से सफल लोगों को तुरंत SMS से सूचना भेजी गई. टाइप A से D तक के भूखंडों के आवंटन का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर हुआ, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष रही. वहीं, बाकी बचे 241 प्लॉटों (टाइप E से H) का ड्रॉ 20 अगस्त को निकाला जाएगा. नमो भारत और हिंडन एलिवेटेड रोड से जुड़े इस प्रोजेक्ट से आशियाने का सपना सच हुआ है.