कंघी, कैंची से लेकर सिंदूरदानी तक सब हाथी दांत का, DRI ने बिछाया ऐसा जाल, सीक्रेट ऑपरेशन में फंसे 4 बड़े तस्कर
लखनऊ में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने हाथी दांत से बनी 54 बेशकीमती कलाकृतियां बरामद की हैं और इस मामले में गिरोह के चार लोगों को पकड़ा है. बरामद सामान में हाथी, बैल और कुत्ते की मूर्तियों से लेकर कंघी, कैंची, अगरबत्ती स्टैंड और सिंदूरदानी तक शामिल हैं.