कहीं आप भी Amazon से राम मंदिर का प्रसाद तो नहीं खरीद रहे थे, हो गया धोखा, लगा 1 लाख का जुर्माना
अमेजन पर अयोध्या के राम मंदिर के प्रसाद का हवाला देकर मिठाई बेचने के मामले में केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. एजेंसी ने पाया है कि ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर साधारण मिठाई को राम मंदिर प्रसाद के नाम पर सेल किया जा रहा था.