Muzaffarnagar News: जिस जज ने 22 को दी मौत की सजा, उसके दफ्तर से वापस मंगा ली गईं 97 फाइलें
रवि दिवाकर ने पहली बार मौत की सजा 6 अप्रैल को दी थी. उन्होंने वकील समीर सैफ़ी की हत्या के मामले की सुनवाई करते हुए तीन दोषियों को मौत की सजा सुनाई थी. इसके बाद 28 अप्रैल को एक और हत्या के मामले में एक परिवार के चार सदस्यों, एक महिला और उसके तीन बेटों को मौत की सज़ा सुनाई गई.