High Court : करवरिया बंधुओं की अपील से खंडपीठ ने हटने से किया इन्कार, कहा-इससे बेंच हंटिंग की प्रवृत्ति बढ़ेगी
इलाहाबाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने करवरिया बंधुओं की ओर से आपराधिक अपीलों में दायर स्थानांतरण अर्जियों पर सुनवाई करते हुए स्वयं मामले से हटने से इन्कार कर दिया। कहा कि इससे बेंच हंटिंग की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा।