सहूलियत: कानपुर-असरवा समेत कई विशेष ट्रेनों के बढ़े फेरे, ये रही पूरी जानकारी
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि सितंबर तक बढ़ा दी है। इनमें कानपुर सेंट्रल-असरवा विशेष ट्रेन भी शामिल है। रेलवे ने विभिन्न रूटों की ट्रेनों के कुल 57 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए हैं।