Kanpur: एडीसीपी पूर्वी ने ठेकों के बाहर छापा मारा, 12 को पकड़ा, बिना वर्दी के मौके पर पहुंची थी पुलिस
एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने मंगलवार देर रात चकेरी और जाजमऊ क्षेत्र में शराब ठेकों पर छापा मारकर 12 लोगों को पकड़ा। वह बिना वर्दी के प्राइवेट वाहन से मौके पर पहुंची थीं। उनकी कार्रवाई से चकेरी और जाजमऊ पुलिस में खलबली मच गई।