'वो अपनी बात कहें, लोकतंत्र में जनता ही बनाती है', जयंत चौधरी ने यूं डिरेल किया अखिलेश यादव के 'चवन्नी' वाला दांव
Akhilesh Yadav vs Jayant Chaudhary: उत्तर प्रदेश के राजनीति में पिछले चार पांच दिनों से चवन्नी वाला बयान खूब चर्चा में है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के बारे में कहा कि उन्होंने चवन्नी को रुपया बनाया, लेकिन वह भी भाग गए. अब जयंत चौधरी ने खुद अखिलेश यादव को बेहद संतुलित जवाब दिया है. जयंत चौधरी ने आपा खोने के बजाय सपा के साथ गठबंधन में बने हुए साथियों को अलर्ट किया है कि यह पार्टी अपने पूर्व सहयोगियों के लिए कैसी बातें करती हैं. साथ ही माना जा रहा है कि सपा अध्यक्ष अपने इस बयान से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट बनाम गैर जाट का धुव्रीकरण करना चाह रहे थे, उसे जयंत ने अपने जवाब से डिरेल करने का प्रयास किया है.