Animal Husbandry : पशुओं में फैल रहा ऐसा रोग, जिसका कोई इलाज नहीं, गाजियाबाद में आई ये कैसी आफत?
What is Lumpy Virus : बारिश का मौसम आते ही लंपी रोग का खतरा बढ़ जाता है. गाजियाबाद में लंपी स्किन डिजीज के 22 मामले सामने आने के बाद पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है. लोकल 18 ने गाजियाबाद के पशुचिकित्सक अधिकारी डॉ. एसपी पाण्डेय बताते हैं कि ये ऐसी संक्रामक वायरल बीमारी है, जो मुख्य रूप से गाय और दूसरे गोवंश के लिए घातक है. यह बीमारी सीधे हवा की बजाय संक्रमित पशु के संपर्क, मच्छर, मक्खी और किलनी जैसे खून चूसने वाले कीटों के जरिए फैलती है. पशु को तेज बुखार, अचानक सुस्त और कमजोर होना, खुराक कम कर देना और दूध का उत्पादन घट जाना इसके लक्षण हैं. इसके बाद शरीर पर लाल चकत्ते और गांठें उभरने लगती हैं.