5000 साल पुराना मेरठ का महाभारत कालीन मंदिर, जहां पांडवों ने की थी शिवलिंग की स्थापना, जानें 11 हजार शिवलिंगों का रहस्य
Pandeshwar Mandir Meerut: मेरठ से करीब 45 किलोमीटर दूर सैनी गांव में स्थित पांडेश्वर मंदिर अपने प्राचीन इतिहास और धार्मिक मान्यताओं के लिए खास माना जाता है. मान्यता है कि महाभारत काल में पांचों पांडव यहां रुका करते थे और उन्होंने अलग-अलग पांच शिवलिंगों की स्थापना की थी. मंदिर से जुड़ी ऐसी कई मान्यताएं आज भी श्रद्धालुओं को यहां खींच लाती हैं. खास बात यह है कि यहां एक शिवलिंग को धर्मराज का शिवलिंग माना जाता है, जिसके जलाभिषेक को लेकर भी एक खास मान्यता है. जानिए करीब 5000 साल पुराने बताए जाने वाले इस मंदिर का पूरा इतिहास और इससे जुड़ी मान्यताएं.